अधिकतर लोगों को नियमित रूप से चावल खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल से भी ज्यादा इसका पानी यानि मांड हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जी, हां जिस चावल के पानी (Rice Water) को आप फेंक देते हैं, उसमें कई ऐसे गुण मौजूद हैं, जो चावल में भी नहीं होते। इसलिए इन पानी को फेंकने से अच्छा है, इसका नियमित रूप से सेवन करना। अगर आप चावल के पानी (Rice Water) को रोजाना डायट में शामिल करते हैं, तो इससे कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में- एनर्जी चावल का पानी (Rice Water) उर्जा का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है, क्योंकि इसमें कार्बोहइड्रेट की अधिकता होती है। अगर सुबह आप चावल के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे एनर्जी बूस्ट होती है। एनर्जी को बूस्ट करने के लिए आप गरम गरम चावल के पानी में थोड़ा नमक और घी मिलाकर पीएं। यह स्वाद में भी काफी अच्छा और सेहतमंद होता है। डिहाइड्रेशन गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या कई लोगों को होती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए रोजाना चावल का पानी (Rice Water) पीएं। कब्ज से मिलती है राहत चावल का पानी (Rice Water) फाइबरयुक्त होता है। यह आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र की क्रिया में सुधार होता है। इसके अलावा साथ ही अच्छे जीवाणुओं को सक्रिय करता है, जिससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होती. डायरिया से करे बचाव अक्सर डॉक्टर्स शिशुओं को चावल का पानी (Rice Water) पिलाने की सलाह देते हैं। खासतौर पर उन शिशुओं को जिन्हें डायरिया जैसी समस्या होती है। अगर डायरिया जैसी समस्या की शुरुआत में ही आप बच्चों को चावल का पानी पिलाते हैं, जो इससे गंभीर परिणामों से बचा जा सकते है। इंफेक्शन में फायदेमंद इन दिनों वायरस इंफेक्शन काफी फैल रहा है। ऐसे में अगर आप चावल के पानी (Rice Water) का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक दूर रहा जा सकता है। इसके साथ ही चावल के पानी पीने से बुखार भी ठीक किया जा सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद पौषक तत्व आपके शरीर को मिलते हैं, जिससे आप जल्दी ठीक हो सकते हैं।
🏏 खेल